हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका फिर से TapReview में और आज हम रिव्यू करेंगे Mirzapur: The Movie 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और मूवी 3 घंटे 17 मिनट की है
बात करें Mirzapur मूवी की कहानी तो कहानी Mirzapur की गद्दी और उसके आसपास चल रही नई साजिशों पर है जिसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना से जुड़ी पुरानी दुश्मनियां कहानी को आगे बढ़ाती हैं और नए किरदार कहानी में एक अलग चुनौती लेकर आते हैं मूवी सीरीज के पुराने दर्शकों के लिए कई फैमिलियर मोमेंट्स और फैन सर्विस लेकर आती है जो देखने में काफी अच्छी लगती है
बात करे सभी कलाकारों की एक्टिंग की तो सभी कलाकारों की एक्टिंग बिल्कुल बेसी एक्टिंग की जैसी सिरीज़ मैं की थी लेकिन पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में मूवी की जान है और उनका स्क्रीन प्रेजेंस और संवाद अदायगी मूवी को मजबूती देती है और साथ मैं अली फज़ल और दिव्येंदु भी अपने किरदारों मैं भी अपनी जान डाल देते ऐसा लगता जैसे हम पहले सिरीज़ वाले गुड्डू पण्डित को देख रहे हैं लेकिन फिर बबलू की कमी होती है मूवी में और रवि किशन नए अंदाज में खास तौर पर ध्यान खींचते हैं और उनकी मौजूदगी मूवी मैं अतिरिक्त ऊर्जा देती है
बात करे मूवी मैं क्या अच्छा है
सबसे पहले पुराने किरदारों की वापसी होती जैसे मुन्ना भैया, और भी जो आपको मूवी मैं देखने को मिलेगे और पंकज त्रिपाठी की दमदार परफॉर्मेंस और Mirzapur वाली gritty atmosphere बड़े पर्दे पर scale और entertainment और एक अच्छा क्लाइमैक्स है
अब बात करे मूवी मैं क्या बुरा और कमजोर है
पहली बात मूवी काफी लंबी है जो कही कही लगती भी है और कुछ जगह कहानी जरूरत से ज्यादा एक्सप्लेन करती है और पीसिंग बीच-बीच में धीमी हो जाती हैं जो दर्शको Mirzapur universe से परिचित नहीं हैं और उन्हें कुछ घटनाएं कम असरदार लग सकती हैं।
एक लाइन में बताऊ तो Mirzapur द मूवी कोई पूरी तरह नई शुरुआत नहीं करती है बल्कि अपने established universe को बड़े पर्दे पर उतर देती है और Mirzapur के Hard-core फैन्स के लिए यह मूवी परफेक्ट गिफ्ट है लेकिन नए दर्शकों को मूवी की लेंथ और कई पुराने संदर्भ थोड़े भारी लग सकते हैं लेकिन मूवी देखने लायक टोक्सिक से अच्छा मिर्जापुर द मूवी देखना बेस्ट होगा
और अगर अपने Mirzapur द मूवी देखी और आपका क्या एक्सपीरियंस था और आपको कैसी लगी मूवी हमे अपनी राय और रेटिंग हमें कमेंट करके ज़रूर बताइए। अगर यह रिव्यू पसंद आया हो तो TapReview Blogsite को बुकमार्क करें जिसे आपको आने वाले शानदार रिव्यू की अपडेट मिलती रहे।
